मेरे पिता ने हैलोवीन त्योहार की कुछ मिठाइयाँ उस तारीख से बहुत पहले खरीदीं जिसमें काफिर लोग इस अवसर पर उत्सव मनाते हैं। उन्हों ने इसे मात्र इसलिए खरीदा है क्योंकि यह हमें पसंद है। अन्यथा वे पूरी तरह से जानते हैं कि इसका जश्न मनाना जायज़ नहीं है और इस बारे में उन्हें कोई संदेह नहीं है। तो क्या इस मिठाई (कैंडी) को खाना जायज़ है?

उत्तर
:

हर प्रकार
की प्रशंसा और
गुणगान केवल अल्लाह
के लिए योग्य है।

उत्सव
मनाने के समय के
अलावा में, इस मिठाई
को खरीदने में
कोई आपत्ति की
बात नहीं है ; क्योंकि
यह उत्सव में भाग
लेना, या उस पर मदद
करना नहीं समझा
जायेगा।

तथा
लाभ के लिए प्रश्न
संख्या (90026) का उत्तर
देखें।