कृपया हमें दान करके हमारे कार्य को बनाए रखने और विकसित करने में सहायता करें। अल्लाह आपको इनाम दे।
एहराम पहनने से पहले सुगंध लगाने का क्या हुक्म है ?
हर प्रकार की प्रशंसा और गुणगान केवल अल्लाह के लिए योग्य है।
‘‘स्नान करने के बाद एहराम बाँधने के समय स्नान करना सुन्नत है,
यह इसलिए कि नबी सल्लल्लाहु
अलैहि व सल्लम ने अपने एहराम बाँधने के लिए सुगंध का प्रयोग किया है। आयशा रज़िल्लाहु
अन्हा कहती हैं कि :
‘‘मैं नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम को उनके एहराम बाँधने से पहले
उनके एहराम के लिए सुगंध लगाती थी।’’
तथा मुश्क (कस्तूरी) की चमक आप सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के
सिर के माँग में दिखाई पड़ती थी जबकि आप एहराम की हालत में होते थे।’’
अंत हुआ।
मजमूउल फतावा लिब्ने उसैमीन (22/9).
