मैं इस्लाम स्वीकार करना चाहती हूँ, पर मेरा परिवार क्रिसमस मनाने के लिए इकट्ठा होता है और मैं क्रिसमस समारोह में उपस्थित होना और अपने परिवार वालों को बधाई देना चाहती हूँ। मेरा इरादा जश्न मनाना या समारोह में भाग लेना नहीं है, बल्कि केवल अपने रिश्तेदारों के इकट्ठा होने के अवसर का लाभ उठाना है। तो क्या इसकी अनुमति है?

हर
प्रकार की
प्रशंसा और
गुणगान केवल
अल्लाह के लिए
योग्य है।

मैं
ने यह प्रश्न
शैख मुहम्मद
बिन सालेह अल-उसैमीन
रहिमहुल्लाह
पर पेश किया, तो
उन्होंने
जवाब दिया :

नहीं, यह जायज़
नहीं है। जब
अल्लाह ने उसे
इस्लाम
स्वीकारने का
अनुग्रह
प्रदान किया
है तो सब से
पहले उसे यह
करना चाहिए कि
वह स्वयं को
अपने पूर्व
धर्म और उसके
त्योहारों से अलग
थलग कर ले।

और
अल्लाह ही
सर्वश्रेष्ठ
ज्ञान रखता
है।