हमारे पास एक कारखाना और खेत है जहाँ कुछ श्रमिक काम करते हैं और मज़दूरी लेते हैं। तो क्या हम उनकी ओर से ज़कातुल-फित्र का भुगतान कर सकते हैं। या वे स्वयं अपनी ओर से उसका भुगतान करेंगेॽ

हर प्रकार की
प्रशंसा और
गुणगान केवल
अल्लाह के लिए
योग्य है।

वे श्रमिक जो कारखाने
और खेत में काम
करने के लिए मज़दूरी
लेते हैं, वे
स्वयं अपनी ओर
से ज़कातुल-फित्र
को निकालें
गे; क्योंकि
मूलतः वह
उन्हीं के ऊपर
अनिवार्य है।
(अतः आपके लिए उसे
उनकी ओर से
निकालना
जरूरी नहीं है)।

और अल्लाह
तआला ही
तौफीक़
प्रदान
करनेवाला है।